इंजमाम ने कहा, ''विश्वकप में निडर होकर खेलें पाकिस्तानी खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2015 7:51 PM
कराची : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान की विश्व कप टीम को हार का डर मन से निकालने और एक खुले और सकारात्मक मन के साथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाली क्रिकेट की इस सबसे बडी प्रतियोगिता में खेलने को कहा है. इंजमाम ने लाहौर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं […]
कराची : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान की विश्व कप टीम को हार का डर मन से निकालने और एक खुले और सकारात्मक मन के साथ ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाली क्रिकेट की इस सबसे बडी प्रतियोगिता में खेलने को कहा है.
इंजमाम ने लाहौर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं अनुभव के आधार पर कह रहा हूं. 1992 के विश्व कप में छह मैच हारने के बावजूद इमरान खान (कप्तान) ने हमें कभी भी उम्मीद खोने या मनोबल छोडने नहीं दिया. हम सकारात्मक बने रहे और नतीजा हमारे प्रतियोगिता के उलटफेर करने वाले विजेता के तौर पर उभरने के रूप में आया.
1992 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंजमाम ने कहा कि वह वर्तमान खिलाडियों को निडर होकर खेलने की भी सलाह देंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर हम सकारात्मक बने रहे और हार के डर के बिना खेलें तो मुझे यकीन है कि 1992 की तरह इस बार भी हम कई लोगों को चौंका देंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










