कोहली ने हार का ठिकरा खराब गेंदबाजी पर फोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2015 4:33 PM
विज्ञापन
सिडनी : कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला गंवाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के जज्बे और धैर्य पर गर्व है लेकिन उन्होंने आज स्पष्ट किया कि सिर्फ संघर्ष करने के जज्बे से टीम की खराब गेंदबाजी की भरपाई नहीं की जा सकती जिसमें काफी सुधार की जरुरत है. भारत ने चार […]
विज्ञापन
सिडनी : कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला गंवाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट टीम के जज्बे और धैर्य पर गर्व है लेकिन उन्होंने आज स्पष्ट किया कि सिर्फ संघर्ष करने के जज्बे से टीम की खराब गेंदबाजी की भरपाई नहीं की जा सकती जिसमें काफी सुधार की जरुरत है.
भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवाई और उसकी संभावनाएं खराब गेंदबाजी से प्रभावित हुई क्योंकि गेंदबाजों ने अहम मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को वापसी करने का मौका दिया.कोहली ने चौथे टेस्ट के बाद कहा, कुछ नकारात्मक चीजें हैं जिसमें हम सुधार करना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी देखकर काफी सुधार कर सकते हैं. हमें इसमें काफी सुधार करने की जरूरत है और अगर हम ऐसा कर पाये, तो आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे मजबूत टेस्ट टीम बनेंगे. कोहली ने साथ ही कहा कि 20 विकेट चटकाने के लिए जरूरी आक्रमण के बिना मैच जीतना असंभव है.
भारतीय कप्तान ने कहा, टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने की जरूरत है. घरेलू सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने का कारण यह है कि हम 20 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं. स्पिनरों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की. तेज गेंदबाजों को पता है कि घरेलू हालात में रिवर्स स्विंग कैसे करनी है और किन क्षेत्रों में गेंदबाजी करनी है. लेकिन जब हम विदेशों में जाते हैं तो वे उछाल देखकर अत्यधिक उत्साहित हो जाते हैं. महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद स्थायी तौर पर भारतीय टीम की कप्तानी संभालने वाले कोहली कुल मिलाकर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं.
उन्होंनेकहा, यह काफी संतोषजनक था कि इस मैच में सभी ने योगदान दिया और इस दौरान जज्बा और धैर्य दिखाया. इस पारी में अगर आप ऑस्ट्रेलिया की इकोनामी दर देखें तो उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की और पहली पारी में भी. उन्होंने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और हमें रन बनाने के लिए अच्छे क्रिकेट शाट खेलने पड़े. कोहली ने कहा, टीम ने दूसरी पारी में काफी जज्बा दिखाया जबकि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था. खिलाड़ी डटकर खेले और मैच ड्रा कराया जो फिलहाल संतोषजनक है. लेकिन फिर भी एक समय मुझे लगा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और जोखिम उठाना सही था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










