संन्यास, धौनी का नि:स्वार्थ फैसला : रवि शास्त्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2015 3:37 PM
सिडनी : टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धौनी के अचानक संन्यास के फैसले को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है लेकिन भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि यह सोचा समझा फैसला था. उन्होंने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो धौनी पर डूबते जहाज से किनारा करने का आरोप […]
सिडनी : टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धौनी के अचानक संन्यास के फैसले को लेकर अटकलों का दौर अभी भी जारी है लेकिन भारतीय टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने आज कहा कि यह सोचा समझा फैसला था. उन्होंने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो धौनी पर डूबते जहाज से किनारा करने का आरोप लगा रहे हैं.
शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा ,मेरा मानना है कि यह सोचा समझा फैसला था. पिछले एक साल में इस टीम पर काफी मेहनत की गई है और उसे लगा कि यह समय एक युवा कप्तान को कमान सौंपने का है. उसने यह सुनिश्चित किया कि उसके जाने के बाद कप्तानी को लेकर अटकलबाजी ना हो. उन्होंने कहा , वह बिना कारण नहीं जा रहा है और ना ही टाइमिंग खराब है. यह धौनी का निस्वार्थ फैसला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










