रिचर्ड्स ने कहा, अच्छी है कोहली की आक्रामकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2015 4:42 AM
सिडनी : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने विराट कोहली की मैदानी आक्रामकता की तारीफ करते हुए कहा है कि वह उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों में से है जो विरोधी खिलाडियों के साथ वाक्युद्ध से पीछे नहीं हटता. कोहली ने बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन टेस्ट में तीन शतक समेत 83.2 की औसत […]
सिडनी : वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने विराट कोहली की मैदानी आक्रामकता की तारीफ करते हुए कहा है कि वह उन चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों में से है जो विरोधी खिलाडियों के साथ वाक्युद्ध से पीछे नहीं हटता.
कोहली ने बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन टेस्ट में तीन शतक समेत 83.2 की औसत से 499 रन बना लिये हैं. कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों के साथ उनकी बहस भी हुई. रिचर्ड्स ने कहा , मुझे कोहली पसंद है. लोगों को समझना होगा कि खेल काफी बदल गया है. आप कितने भी अच्छे क्यों ना हो, लोग आपको निशाना बनायेंगे. छींटाकशी होगी ही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










