युवराज ने जड़ा शानदार शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
Updated at : 09 Dec 2014 5:59 PM (IST)
विज्ञापन

पटियाला : युवराज सिंह ने फार्म में वापसी करते हुए 130 रन की लाजवाब पारी खेलकर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है. युवराज ने विश्व कप में नहीं चुने जाने पर इस शानदार शतक से चयनकर्ताओं को भी जवाब दे दिया है. युवराज के आलावा संदीप शर्मा ने बडे लक्ष्य का पीछा कर रहे […]
विज्ञापन
पटियाला : युवराज सिंह ने फार्म में वापसी करते हुए 130 रन की लाजवाब पारी खेलकर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है. युवराज ने विश्व कप में नहीं चुने जाने पर इस शानदार शतक से चयनकर्ताओं को भी जवाब दे दिया है.
युवराज के आलावा संदीप शर्मा ने बडे लक्ष्य का पीछा कर रहे हरियाणा के तीन विकेट सस्ते में निकालकर पंजाब की रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी क्रिकेट मैच में आज यहां जीत की उम्मीद जगा दी.
युवराज ने विश्व कप के लिये संभावित खिलाडियों में नहीं चुने जाने की खुन्नस हरियाणा के गेंदबाजों पर निकाली तथा 160 गेंदों पर 14 चौकों और तीन दर्शनीय छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली. उनके अलावा अमितोज सिंह ने 65 रन की पारी खेली जिससे सुबह बिना किसी नुकसान के 21 रन से अपनी पारी आगे बढाने वाले पंजाब ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 330 रन बनाकर समाप्त घोषित की.
हरियाणा को इस तरह से जीत के लिये 321 रन का लक्ष्य मिला लेकिन तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे. उसे जीत के लिये अब भी 295 रन की दरकार है जबकि उसके केवल सात विकेट बचे हुए हैं.
संदीप ने पारी के तीसरे ओवर में पहली दो गेंदों पर अभिमन्यु खोड और कप्तान सन्नी सिंह को आउट किया और फिर यजुवेंद्र चाहल को पवेलियन भेजा. उन्होंने अब तक पांच ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिये हैं. स्टंप उखडने के समय सचिन राणा 15 और अवि बारोट छह रन पर खेल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




