ePaper

फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि, पुटआउटयोरबैट्स अभियान

Updated at : 29 Nov 2014 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि, पुटआउटयोरबैट्स अभियान

सिडनी : दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ी और प्रशंसक अपने बल्ले बाहर निकालर अपनी तस्वीर संदेश के साथ साझा करते हुए ट्विटर पर पुटआउटयोरबैट्स हैशटैग के साथ फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ट्विटर पर बल्लों की ऐसी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गयी है जिन्हें पुटआउटयोरबैट्स हैशटैग के साथ पोस्ट किया गया है. […]

विज्ञापन

सिडनी : दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ी और प्रशंसक अपने बल्ले बाहर निकालर अपनी तस्वीर संदेश के साथ साझा करते हुए ट्विटर पर पुटआउटयोरबैट्स हैशटैग के साथ फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

ट्विटर पर बल्लों की ऐसी तस्वीरों की बाढ़ सी आ गयी है जिन्हें पुटआउटयोरबैट्स हैशटैग के साथ पोस्ट किया गया है. घरेलू मैच के दौरान सीन एबोट की गेंद सिर में लगने के बाद ह्यूज की सेंट विन्सेंट अस्पताल में 27 नवंबर को मौत हो गयी थी जिसके बाद दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय कैप पहने हुए अपना बल्ला दिखाते हुए लिखा है, आरआईपी फिल ह्यूज. पुटआउटयोरबैट क्रिकेट परिवार. सुरेश रैना ने भी इसी तरह की तस्वीर डाली है और लिखा है, आरआईपी फिल ह्यूज. हमेशा के लिए 63 नाबाद.

गूगल के ऑस्ट्र्रेलिया पन्ने पर भी बल्ले की तस्वीर लगायी गयी है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भी अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, क्रिकेट जगत फिलिप ह्यूज की मौत का शोक मना रहा है. अब सभी के लिए पुटआउटयोरबैट का समय है. डीन जोंस ने अपने 1989 एशेज बल्ले के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा है, आरआईपी ह्यूज. पुटआउटयोरबैट्स.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक दरवाजे के साथ लगाए चार बल्लों की तस्वीर डालते हुए लिखा है, गिली के बच्चांे की ओर से. गिलक्रिस्ट ने लिखा, पुटआउटयोरबैट्स आरआईपी फिलिप ह्यूज. इंग्लैंड के जोनाथन ट्राट ने अपने बल्ले पर राष्ट्रीय टीम की कैप रखते हुए लिखा, इससे ज्यादा मैं और क्या कह सकता हूं.

पुटआउटयोरबैट्स. इसी तरह स्टीव स्मिथ ने भी अपने बल्ले पर राष्ट्रीय कैप की तस्वीर डालते हुए लिखा है, पुटआउटयोरबैट्सह्ण तुम्हारी कमी खल रही है. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के लिए उतरने से पहले न्यूजीलैंड टीम ने अपने ड्रेसिंग रुम के बाहर अपने बल्ले रखे और उन पर राष्ट्रीय टीम की कैप भी रखी और इस तरह टीम पुटआउटयोरबैट्स अभियान से जुड़ी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भी इस अभियान से जुड़ते हुए ह्यूज को श्रद्धांजलि दी. इस बीच भारतीय हाकी खिलाडी रुपिंदर पाल सिंह ने भी ह्यूज के सम्मान में राष्ट्रीय पुरुष टीम की ओर से अपनी हॉकी स्टिक की तस्वीर डाली. उन्होंने ट्वीट किया, ह्यह्यफिल ह्यूज. तुम्हें हमेशा याद रखा जायेगा. पुटआउटयोरबैट्स पुटआटयोरस्टिक्स इंडियनमेंसहाकीटीम. इस अभियान को शुरू करने वाले सिडनी के क्रिकेट प्रशंसक पाल डी टेलर ने कहा है कि वह इसे मिली प्रतिक्रिया से हैरान और खुश हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola