Video: दाएं हाथ में दो बीयर कैन, बाएं हाथ से दिखाया जादू, स्टैंड्स में इस दर्शक ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच
SA vs AUS 1st T20I Spectator one handed splendid Catch
SA vs AUS 1st T20I Spectator one handed splendid Catch :डार्विन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले T20I में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में कई आकर्षक मोमेंट रहे, जिनमें से एक फ्रंट-रो दर्शक का एक हाथ से शानदार कैच भी शामिल रहा. खास बात यह रही कि उसके दूसरे हाथ में दो बीयर के कैन थे, फिर भी उसने कैच नहीं छोड़ा.
SA vs AUS 1st T20I Spectator one handed splendid Catch : ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को डार्विन में खेला गया. सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत हासिल की. इस मैच की बड़ी हाईलाइट्स में टिम डेविड और रयान रिकेलटन की ताबड़तोड़ कुटाई और ग्लेन मैक्सवेल का कैच रहा. लेकिन एक और कैच मैदान के बाहर भी लिया गया, जो सोशल मीडिया पर छा गई. डार्विन के टीआईओ स्टेडियम में एक फ्रंट-रो दर्शक ने सभी का ध्यान खींच लिया. उसने टिम डेविड के छक्के पर एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया वो भी तब, जब दूसरे हाथ में दो बीयर के कैन पकड़े हुए थे.
यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में हुई. कोर्बिन बॉश ने डेविड के शरीर की तरफ गेंद फेंकी और बल्लेबाज टिम डेविड ने घूमकर उसे डीप स्क्वेयर लेग बाउंड्री के ऊपर से मार दिया. जब गेंद वहां मौजूद फील्डर के ऊपर से निकल गई, तो दर्शक ने आराम से अपने बाएं हाथ से उसे पकड़ लिया. लेकिन दर्शक ने बाएं हाथ से कैच पकड़ा, जबकि दाहिने हाथ में दो बीयर के कैन थामे हुए थे.
गेंद सीधी और तेज गति से आ रही थी और कैच लेते समय वह एक पल के लिए झिझका भी, लेकिन इसके बावजदू संतुलन बनाए रखते हुए गेंद नहीं छोड़ी. कमेंटेटर ने मज़ाकिया लहजे में कहा, “दाहिने हाथ में दो कैन, बाएं में कूकाबुरा, सब कुछ एकदम कूल और कैजुअल.” उन्होंने आगे कहा, “यह बंदा वर्ल्ड कप में हमारी मदद कर सकता है.”
CALLING IT – BEST CROWD CATCH OF THE YEAR AND IT'S ONLY AUGUST!
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 10, 2025
Two cans in one hand, Kookaburra in the other. #AUSvSA pic.twitter.com/OHGSlI2y2w
मैच का हाल ऐसा रहा
मैच की बात करें, तो टिम डेविड ने 52 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया 178 रन तक पहुंचा, हालांकि टीम आखिरी गेंद पर ऑलआउट हो गई. क्वेना माफाका (4-20) फुल मेंबर टीम के लिए चार विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बने. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी में रयान रिकेलटन (71) और ट्रिस्टन स्टब्स (37) ने अहम योगदान दिया, लेकिन टीम 17 रन से हार गई. जोश हेजलवुड (3-27) ने अफ्रीकी पारी पर ब्रेक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत पक्की की. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. यह उनकी लगातार नौवीं जीत थी, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया 5-0 की क्लीन स्वीप भी शामिल है.
ये भी पढ़ें:-
‘मैं होता तो मुकेश अंबानी और बुमराह दोनों को…’ वर्कलोड मिसमैनेजमेंट पर वेंगसरकर ने बताई BCCI की गलती
धोनी या गिलक्रिस्ट नहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस क्रिकेटर को बताया दुनिया का नंबर-1 विकेटकीपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










