मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पंहुचे संसद, कार्यवाही में लिया हिस्सा

नयी दिल्ली : क्रिकेटर और राज्यसभा के सांसद सचिन तेंदुलकर ने आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया. आज संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन है. इस सत्र के पहले दिन सचिन सदन में मौजूद थे. काले रंग की पैंट और काली चेक वाली सफेद कमीज पहने सचिन जब राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा […]
नयी दिल्ली : क्रिकेटर और राज्यसभा के सांसद सचिन तेंदुलकर ने आज सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया. आज संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन है. इस सत्र के पहले दिन सचिन सदन में मौजूद थे.
काले रंग की पैंट और काली चेक वाली सफेद कमीज पहने सचिन जब राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे तो कई सदस्यों ने उनसे हाथ मिलाया और अभिवादन किया. सचिन भी सबसे मुस्कुराते हुए बातें करते दिखे. गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र में कुछ सदस्यों ने सचिन की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




