कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा, सबसे तेज 21 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2014 3:11 PM
रांची : भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली इन दिनों कारनामा पर कारनामा दिखा रहे हैं. उन्हें टीम के रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जगह टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में उन्होंने मेहमान टीम को 5-0 से जबरदस्त पटखनी दी है. भारतीय टीम की इस बेहतरीन जीत […]
रांची : भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली इन दिनों कारनामा पर कारनामा दिखा रहे हैं. उन्हें टीम के रेगुलर कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जगह टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया. श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में उन्होंने मेहमान टीम को 5-0 से जबरदस्त पटखनी दी है.
भारतीय टीम की इस बेहतरीन जीत में कप्तान कोहली की भूमिका अहम रही है. उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार खेलकाप्रदर्शन किया और साथ ही एक सफल कप्तानी की भूमिका में भी रहे. उन्होंने पूरी श्रृंखला में पांच मैच खेलकर 339 रन बनाये. इस पारी में उन्होंने 1 शतक और दो अर्धशतक लगाये और श्रीलंका के कप्तान मैथ्यूज के बाद सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर रहे. मैथ्यूज ने पांच मैच खेलकर 339 रन बनायेजिसमें उनके भी एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










