खूंटी में भी ट्रेजरी घोटाला, एसआइआरबी-टू के एकाउंटेंट ने 22 लाख की फर्जी निकासी की

Updated:
विज्ञापन
treasury scam

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

झारखंड में वेतन घोटाले की कड़ी में जुड़ गया. एकाउंटेंट अजीत ने कई महीनों में अपने एकाउंट में फर्जी तरीके से वेतन की निकासी की. ट्रेजरी ने कमांडेंट एमेलड्डा एक्का को पत्र भेजकर दी जानकारी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से विवेक चंद्र की रिपोर्ट

झारखंड में वेतन घोटाले की जद में आनेवाले जिलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब खूंटी की एसआइआरबी-टू बटालियन में वेतन के नाम पर ट्रेजरी से फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. बटालियन के एकाउंटेंट अजीत कुमार सिंह ने अपने वेतन मद में लगभग 22 लाख रुपये की अवैध निकासी की है. मंगलवार को खूंटी ट्रेजरी ने मामले का खुलासा किया. हालांकि, खबर लिखने तक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गई है. एसआइआरबी-टू बटालियन के एकाउंटेंट अजीत कुमार ने पिछले कई माह में अपने एकाउंट में फर्जी तरीके से वेतन की निकासी की. सूत्र बताते हैं कि वह अपने वेतन में एक शून्य बढ़ाकर राशि की निकासी कर रहा था. कोषागार से स्वीकृति मिलने के बाद वह अपने बैंक एकाउंट में राशि का हस्तांतरण अन्यत्र कर रहा था. हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मामला पकड़ में आने के बाद उसने फर्जी निकासी बंद कर दी थी.

वेतन की फर्जी निकासी मामले में खूंटी 15वां जिला बना

वित्त विभाग के निर्देशानुसार जांच के दौरान खूंटी जिला प्रशासन ने मामले को पकड़ा. ऐसे में खूंटी राज्य का 15वां जिला बन गया है, जहां वेतन की फर्जी निकासी की गयी है. इस संबंध में ट्रेजरी ने एसआइआरबी-2 के कमांडेंट एमेलड्डा एक्का को पत्र भेज जानकारी दी है.

33 में से 14 ट्रेजरी में पकड़ी गई गड़बड़ी

इससे पूर्व राज्य के 33 में से 14 कोषागारों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गयी है. जांच में पुष्टि हुई है कि 200 से अधिक पुलिसकर्मियों और अन्य सरकारी कर्मियों ने सिस्टम की तकनीकी खामियों का सहारा लेकर एक ही महीने में दो-दो बार वेतन और एरियर की निकासी की. इस फर्जीवाड़े से अब तक सरकारी खजाने को 31.47 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. जिसमें से केवल दोहरा वेतन भुगतान ही 7.67 करोड़ रुपये का है.

यह भी पढ़ें: देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

यह भी पढ़ें: धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, तेतुलमारी राजगंज रोड को किया जाम

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola