ePaper

करुणानिधि ने सचिन की तारीफ की

Updated at : 13 Nov 2014 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
करुणानिधि ने सचिन की तारीफ की

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष करुणानिधि ने भारत के चैंपियन क्रिकेटर और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर की तारीफ है. उन्‍होंने कहा कि वह गहन दिलचस्पी के साथ सचिन की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ पढ रहे हैं और उनकी विनम्रता काबिले तारीफ है. करुणानिधि ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा, क्रिकेट में अपनी […]

विज्ञापन

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष करुणानिधि ने भारत के चैंपियन क्रिकेटर और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर की तारीफ है. उन्‍होंने कहा कि वह गहन दिलचस्पी के साथ सचिन की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ पढ रहे हैं और उनकी विनम्रता काबिले तारीफ है.

करुणानिधि ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा, क्रिकेट में अपनी कई उपलब्धियों के बावजूद वह शालीनता, नम्रता की एक तस्वीर हैं और विन्रमता के साथ सवाल रखते हैं. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इन गुणों की वजह से ही उन्हें इतनी प्रसिद्धि मिली.

90 वर्षीय नेता ने कहा, मैं दिलचस्पी के साथ उनकी आत्मकथा पढ़ रहा हूं. मैं उन्हें हमेशा सम्मान से देखता हूं…… उनके लिए मेरा प्यार है. करुणानिधि क्रिकेट प्रेमी हैं और व्यस्त राजनीतिक जीवन के बावजूद कई क्रिकेट मैच देख चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola