विराट कोहली ''विजडन इंडिया'' टी20 रैंकिंग में टॉप पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2014 10:55 AM
नयी दिल्ली : भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने विजडन इंडिया की उस नयी रैंकिंग ‘इंपैक्ट इंडैक्स’ टी20 में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है. रैंकिंग में खिलाडियों का आकलन सभी प्रारुपों में हाल ही में खेले गए मैचों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. कोहली सर्वोच्च रैंकिंग […]
नयी दिल्ली : भारत के प्रतिभाशाली बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने विजडन इंडिया की उस नयी रैंकिंग ‘इंपैक्ट इंडैक्स’ टी20 में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है. रैंकिंग में खिलाडियों का आकलन सभी प्रारुपों में हाल ही में खेले गए मैचों में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.
कोहली सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज और टी20 सूची में रोहित शर्मा के साथ अकेले भारतीय हैं. रोहित बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर है. टेस्ट मैचों में ईशांत शर्मा अकेले भारतीय हैं जो सर्वोच्च इंपैक्ट गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन शीर्ष पर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










