ePaper

यूनिस खान ने सचिन, द्रविड और सुनिल को पीछे छोड़ा

Updated at : 31 Oct 2014 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
यूनिस खान ने सचिन, द्रविड और सुनिल को पीछे छोड़ा

अबुधाबी : पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज यूनिस खान ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक लगाकर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. बेहतरीन फार्म में चल रहे यूनिस खान ने लगातार तीसरी पारी में तीसरा शतक जड़ा है. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ लगातार शतक लगाने के मामले में यूनिस महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड और सुनिल गवास्‍कर […]

विज्ञापन

अबुधाबी : पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज यूनिस खान ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा शतक लगाकर कई रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. बेहतरीन फार्म में चल रहे यूनिस खान ने लगातार तीसरी पारी में तीसरा शतक जड़ा है.

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ लगातार शतक लगाने के मामले में यूनिस महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर,राहुल द्रविड और सुनिल गवास्‍कर जैसे खिलाडियों को भी पीछे छोड़ दिया है.

यूनिस ने इस श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी शतक नहीं लगाया था लेकिन अब वह इस टीम के खिलाफ तीन पारियों में तीन सैकडे जडने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं.
इससे पहले इंग्लैंड के हरबर्ट सटक्लिफ ने 90 साल पहले 1924-25 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे में यह कारनामा किया था. यही नहीं यूनिस लगातार तीन पारियों में शतक लगाने वाले चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गये हैं. उनसे पहले जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और मोहम्मद यूसुफ ने यह कमाल दिखाया था.
यूनिस के टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन पूरे
बेहतरीन फार्म में चल रहे पाकिस्तान के मध्य क्रम के बल्लेबाज यूनिस खान ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 213 रन की पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन पूरे किए.
यूनिस ने 181वां रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के तीसरे और दुनिया के 28वें बल्लेबाज हैं. यूनिस से पहले जावेद मियांदाद (8832) और मिसबाह उल हक (8829) पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 8000 या इससे अधिक रन बना चुके हैं.
अपना 93वां टेस्ट खेल रहे यूनिस के नाम पर अब 41.81 की औसत से 8032 रन दर्ज हैं. उनके नाम पर 27 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकार्ड संन्यास ले चुके भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 200 मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola