युवी का यू टर्न, कहा, मैं अभी भी अपनी टीम के लिए खेलना चाहता हूं

टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह अपने कल के बयान से पलट गये हैं और उन्होंने मीडिया पर यह आरोप लगाया है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने जो कहा, उसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया. कल ऐसी खबर आयी थी कि […]
टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह अपने कल के बयान से पलट गये हैं और उन्होंने मीडिया पर यह आरोप लगाया है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.
Anything can happen doesn't mean I won't play for India again! Of course the media has to twist and turn and make it into some controversy
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 30, 2014
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने जो कहा, उसे तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया. कल ऐसी खबर आयी थी कि टीम में अपनी वापसी को लेकर युवराज सिंह उम्मीद छोड़ चुके हैं और उनका कैरियर अब समाप्ति की ओर है.
युवराज ने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने कहा था कि यहां कुछ भी संभव है, जिसका आशय यह कतई नहीं था कि मैं अब टीम में वापसी नहीं चाहता या उसके लिए प्रयासरत नहीं हूं. युवराज ने कहा मैं अभी भी अपनी टीम के लिए खेलना चाहता हूं.
गौरतलब है कि युवराज सिंह पिछले एक वर्ष से टीम से बाहर हैं. कैंसर रोग से निजात पाने के बाद युवराज सिंह ने टीम में वापसी की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उनका प्रदर्शन गिरता गया, जिसके बाद से वे टीम से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




