धौनी ने मेस्सी और रोनाल्डो को पछाड़ा

न्यूयार्क : भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोनाल्डो को ब्रांड वैल्यू के मामले में पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की दुनिया के सबसे कीमती एथलीट ब्रांड की सूची में धौनी अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस सूची में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लिब्रोन जेम्स, गोल्फर टाइगर वुड्स, टेनिस स्टार रोजर […]
न्यूयार्क : भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी और रोनाल्डो को ब्रांड वैल्यू के मामले में पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की दुनिया के सबसे कीमती एथलीट ब्रांड की सूची में धौनी अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं. इस सूची में अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लिब्रोन जेम्स, गोल्फर टाइगर वुड्स, टेनिस स्टार रोजर फेडरर और रफेल नडाल शीर्ष पर हैं.
धौनी 2014 में दो करोड़ डालर की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर हैं. पिछले साल उनकी ब्रांड वैल्यू दो करोड़ 10 लाख डालर था. फोर्ब्स ने कहा कि धौनी ने स्पार्टन स्पोर्ट्स और एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ 2013 के आखिर में बल्ले का प्रायोजन करार किया था जो कुल मिलाकर करीब 40 लाख डालर सालाना का था. इससे पहले रिबाक के साथ उनका करार 10 लाख डालर का था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




