अपने संन्यास का समय धौनी को खुद तय करना है : राजीव शुक्ला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 6:15 PM
इंदौर (मध्य प्रदेश) : वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. लेकिन अपने संन्यास के बारे में उन्हें खुद फैसला करना है. शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘धौनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. […]
इंदौर (मध्य प्रदेश) : वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. लेकिन अपने संन्यास के बारे में उन्हें खुद फैसला करना है. शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘धौनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है. लेकिन अपने संन्यास का समय उन्हें खुद ही तय करना है.’
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी के बारे में बीसीसीआई की तय नीति है कि यह फैसला उसे ही करना है कि वह क्रिकेट से कब संन्यास लेगा.’ गौरतलब है कि धौनी टेस्ट क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं. लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है.
दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धौनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं. धौनी के मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कथित सट्टेबाज संजीव चावला को बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर भारत लाये जाने के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने संतुलित प्रतिक्रिया में कहा, ‘पुलिस मामले की जांच कर रही है. कानून अपना काम करेगा.’ उन्होंने एक सवाल पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का कैंलेंडर इस तरह तैयार किया जाना चाहिए जिससे दो स्पर्धाओं के बीच खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










