IND vs NZ तीसरा टी-20 मैच कल, न्यूजीलैंड में पहली सीरीज जीतने के लिए उतरेगा भारत

हैमिल्टनः अभी तक खेल के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला भारत बुधवार को यहां होने वाले तीसरे मैच में न्यूजीलैंड में पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा. भारत ने आकलैंड में पहले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की और वह […]
हैमिल्टनः अभी तक खेल के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला भारत बुधवार को यहां होने वाले तीसरे मैच में न्यूजीलैंड में पहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा. भारत ने आकलैंड में पहले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: छह और सात विकेट से जीत दर्ज की और वह पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है. सेडन पार्क में लगातार तीसरे मैच में जीत से भारतीय टीम न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी-20 श्रृंखला जीतने में सफल रहेगी.
इससे पहले दो अवसरों पर वह यह उपलब्धि हासिल करने में नाकाम रही थी. भारत 2008-09 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 0-2 से जबकि पिछले साल 1-2 से श्रृंखला हार गया था. भारत की यह टीम अभी बेहतरीन फार्म में है और 2019 वनडे विश्व कप के बाद उसने जो पांच टी-20 श्रृंखलाएं खेली हैं उनमें उसने शानदार प्रदर्शन किया है. इनमें वर्तमान श्रृंखला भी शामिल है.
इस बीच उसने केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला नहीं जीती. यह श्रृंखला 1-1 से बराबर छूटी थी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. टी-20 क्रिकेट में अच्छी फार्म में होने के बावजूद आईसीसी रैकिंग में उसकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया. भारत अभी टी-20 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और उसे चौथे स्थान पर पहुंचने के लिये वर्तमान श्रृंखला 5-0 से जीतनी होगी.
न्यूजीलैंड अभी छठे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका रैंकिंग तालिका में भारत से आगे हैं. सभी की निगाह अभी आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाला टी-20 विश्व कप है लेकिन टीम प्रबंधन को विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले सही समय पर सारी चीजें ढर्रे पर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




