ePaper

कर्फ्यू के कारण असम में रणजी मैच के चौथे दिन का खेल रद्द

Updated at : 12 Dec 2019 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
कर्फ्यू के कारण असम में रणजी मैच के चौथे दिन का खेल रद्द

नयी दिल्ली : नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में प्रदर्शन के कारण कर्फ्यू लगाये जाने की वजह से गुवाहाटी में असम और सेना के बीच रणजी ट्राफी मैच के चौथे दिन का खेल रद्द कर दिया गया . मेजबान असम की टीम सेना खेल नियंत्रण बोर्ड से खेलना था . वहीं अगरतला में त्रिपुरा की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में प्रदर्शन के कारण कर्फ्यू लगाये जाने की वजह से गुवाहाटी में असम और सेना के बीच रणजी ट्राफी मैच के चौथे दिन का खेल रद्द कर दिया गया . मेजबान असम की टीम सेना खेल नियंत्रण बोर्ड से खेलना था . वहीं अगरतला में त्रिपुरा की टीम झारखंड से खेल रही है और बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि यह मैच शेड्यूल के अनुसार होगा .

बीसीसीआई महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने कहा ,‘‘ प्रदेश संघ ने हमें नहीं खेलने की सलाह दी है . खिलाड़ियों को होटल में रहने के लिये कहा गया है . खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है .’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह मैच फिर खेला जायेगा या अंक बांटे जायेंगे, इस बारे में बाद में फैसला लिया जायेगा .’ उन्होंने पहले कहा था कि दोनों जगहों पर मैच रद्द कर दिये गए हैं . गुवाहाटी में असम की टीम जीत की ओर बढ रही थी जिसे 168 रन की जरूरत थी और उसके पांच विकेट बाकी हें . सेना ने पहली पारी में 129 रन पर आउट होने के बाद असम को 162 रन पर आउट कर दिया था . दूसरी पारी में सेना ने 272 रन बनाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola