ePaper

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद

Updated at : 18 Sep 2019 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान दौरे पर जाने की उम्मीद

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है, लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे, लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के दौरे पर जाने की उम्मीद है, लेकिन वह रक्षा मंत्रालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार करेगा. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा कि वे अपने मेजबान के सुरक्षा इंतजामों से संतुष्ट थे, लेकिन पिछले हफ्ते संभावित आतंकी हमले की रिपोर्ट को जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा गया है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम मार्च 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में टेस्ट मैच के दौरान आतंकी हमले का शिकार बनी थी. आतंकियों के हमले में श्रीलंका के छह खिलाड़ी घायल हो गए थे. पाकिस्तान के छह पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गई थी. इस हमले के बाद अधिकांश अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान के दौरे पर जाने से इनकार कर दिया था.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बोर्ड को चेतावनी दी थी कि उसे टीम के खिलाड़ियों पर संभावित आतंकी हमले की अपुष्ट सूचना मिली थी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद दौरा तो रद्द नहीं किया लेकिन सरकार से सुरक्षा की स्थिति का पुन: आकलन करने और टूर्नामेंट को लेकर अंतिम फैसला करने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola