टेस्ट में पदार्पण करने को तैयार भारतीय अंपायर नितिन मेनन, नवंबर में मिलने जा रहा मौका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 2:48 PM
मुंबईः भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे. उन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल […]
मुंबईः भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे. उन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है. बीसीसीआई ने यह जानकारी दी. पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल के अंपायर बने थे.
अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया और 2007-08 सत्र से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं.वह 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी-20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










