कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार ने बयां किया अपना दर्द, 11 शब्दों में दिया ये रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन
टी20 टीम से बाहर होने के बाद भी सूर्यकुमार यादव ने दिखाई दरियादिली

सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उनका एक छोटा सा संदेश तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Reaction: भारतीय टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने 11 शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी है. टीम इंडिया को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले सूर्यकुमार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए घोषित टी20I टीम में जगह नहीं मिली. उनकी जगह चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया है.

हालांकि, टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्यकुमार ने सकारात्मक रवैया दिखाया. उन्होंने बीसीसीआई द्वारा जारी भारतीय टी20 टीम का ग्राफिक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए दर्द बयां किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. सूर्यकुमार ने लिखा, “इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए ढेरों शुभकामनाएं.” इसके साथ उन्होंने भारतीय तिरंगे और नजर से बचाने वाले इमोजी भी पोस्ट किए.

सूर्यकुमार की यह प्रतिक्रिया तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनके इस संदेश को खेल भावना और टीम के प्रति उनके समर्थन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कई प्रशंसकों ने उनके टीम से बाहर होने पर भी हैरानी जताई है.

2024 में सूर्या को सौंपी गई थी कमान

सूर्यकुमार यादव को 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान सौंपी गई थी. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया. सूर्या की कप्तानी में भारत ने फरवरी-मार्च 2026 में घरेलू सरजमीं पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. यह भारत का तीसरा टी20 विश्व कप और लगातार दूसरा खिताब था।

आईपीएल 2025 के बाद बल्ले से नहीं निकला रन

हालांकि, आईपीएल 2025 के बाद से सूर्यकुमार का बल्ला अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका. वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, जिसका असर उनके टीम में स्थान पर पड़ा. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं किया.

यह भी पढ़ें: रोहित-हार्दिक खेलेंगे या नहीं? अफगानिस्तान सीरीज से पहले BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola