राहुल-गिल के शतक से भारत मजबूत, पहले दिन विकेट के लिए तरसे अफगानिस्तान के गेंदबाज

Published by : Mrinal kumar Pandey Updated At : 06 Jun 2026 6:27 PM

विज्ञापन

केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत ( फोटो सोशल मीडिया )

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 368 रन बनाकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली. केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़े

विज्ञापन

IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाए. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलकर पहले दिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अफगानिस्तान के गेंदबाज टेस्ट मैच के पहले ही बेबस दिखें.

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की. हालांकि, टीम को पहला झटका 41 रन के स्कोर पर लगा, जब जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए.

राहुल-सुदर्शन ने संभाली पारी

यशस्वी के आउट होने के बाद नंबर-3 पर आए साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की अहम साझेदारी की. सुदर्शन ने 104 गेंदों पर 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे. उनका विकेट 180 रन के स्कोर पर गिरा.

गिल का शतक, पंत का अर्धशतक

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े. राहुल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए.

गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 143 गेंदों में 103 रन बनाए और नाबाद लौटे. उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं पंत ने 70 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल रहे.

पहले दिन भारत का दबदबा

दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए. गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हो चुकी है. पहले दिन के खेल के बाद टीम इंडिया पूरी तरह मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि अफगानिस्तान को मैच में वापसी के लिए दूसरे दिन शुरुआती विकेटों की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें: 42 जीत, 2 ट्रॉफी और अजेय रिकॉर्ड; ऐसे खत्म हुआ सूर्या की कप्तानी का सफर

विज्ञापन
Mrinal kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Mrinal kumar Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola