Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को किया स्लेज, बोले- 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?'
वैभव और तिलक वर्मा फोटो—एक्स
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर गरमागरम नोकझोंक हुई. तिलक के 'वाइस-कैप्टन?' वाले ताने पर सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी, पर अर्धशतक से चूक गए.
Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. सूर्यवंशी जब साउथ जोन के गेंदबाजों की खबर ले रहे थे, तभी तिलक वर्मा ने उन्हें स्लेज करते हुए कहा, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?' हालांकि, सूर्यवंशी ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा, लेकिन अर्धशतक से पहले चामा वी मिलिंद ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. वे 44 के स्कोर पर आउट हुए.
सिराज के ओवर में जड़े दो चौके और एक छक्का
ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. खास तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी की. सूर्यवंशी ने सिराज के एक ही ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ दिया.
उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी के बाद साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने सिराज को गेंदबाजी से हटा दिया. सूर्यवंशी ने शुरुआत में ही अपने इरादे साफ कर दिए और ईस्ट जोन को तेजी से रन दिलाए.
तिलक वर्मा ने सूर्यवंशी को किया स्लेज
मैच के दौरान तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. तिलक ने युवा बल्लेबाज पर दबाव बनाने की कोशिश की. इस दौरान स्टंप माइक में उनकी आवाज भी कैद हुई.
तिलक वर्मा को सूर्यवंशी से यह कहते सुना गया, 'क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?' तिलक की इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच कुछ देर तक मजेदार माहौल देखने को मिला. हालांकि, सूर्यवंशी ने अपना ध्यान बल्लेबाजी पर बनाए रखा और आक्रामक अंदाज में रन बनाते रहे.
ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं कौर
100 रन की साझेदारी के बाद आउट हुए सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ईश्वरन ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि सूर्यवंशी भी तेजी से रन बनाते हुए फिफ्टी के करीब पहुंच रहे थे. हालांकि, चामा वी मिलिंद ने उनकी पारी का अंत कर दिया. इस तरह सूर्यवंशी(44) अर्धशतक पूरा किए बिना ही पवेलियन लौट गए. उनकी पारी ने एक बार फिर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई.
सेमीफाइनल में भी शतक से चूके थे सूर्यवंशी
इससे पहले सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी के करीब पहुंचकर चूक गए थे. उन्होंने उस मुकाबले में 92 रनों की शानदार पारी खेली थी और शतक से महज आठ रन दूर रह गए थे. उनकी इस पारी का ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान रहा. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम ने सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
ऐसी है दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
ईस्ट जोन स्क्वाड: ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, दानिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल.
साउथ जोन स्क्वाड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना.
ये भी पढ़ें: India vs Pakistan Women: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर समेटने के बाद 8.4 ओवर में जीता मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए