ePaper

पाक अंपायर दार ने स्‍टीव बकनर के रिकार्ड की बराबरी की

Updated at : 16 Aug 2019 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
पाक अंपायर दार ने स्‍टीव बकनर के रिकार्ड की बराबरी की

लंदन : पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार ने गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लार्ड्स टेस्ट मैच में उतरकर स्टीव बकनर के सर्वाधिक 128 मैचों में अंपायरिंग करने के विश्व रिकार्ड की बराबरी की. आईसीसी के ट्वीट के अनुसार इस 51 वर्षीय अंपायर ने कहा, अपने आदर्श अंपायर स्टीव बकनर के टेस्ट मैचों की […]

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार ने गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लार्ड्स टेस्ट मैच में उतरकर स्टीव बकनर के सर्वाधिक 128 मैचों में अंपायरिंग करने के विश्व रिकार्ड की बराबरी की.

आईसीसी के ट्वीट के अनुसार इस 51 वर्षीय अंपायर ने कहा, अपने आदर्श अंपायर स्टीव बकनर के टेस्ट मैचों की संख्या की बराबरी करना बहुत बड़ा सम्मान है. दार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गये टेस्ट मैच से टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था. वह अब तक सभी प्रारूपों में 376 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola