ePaper

हार कर टीम इंडिया ने बनाया शर्मनाक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Updated at : 11 Jul 2019 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
हार कर टीम इंडिया ने बनाया शर्मनाक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

मैनचेस्टर : वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक रन पर आउट हो गए. ऐसा पहले किसी मैच में नहीं हुआ कि किसी टीम के पहले तीन बल्लेबाज एक-एक रन पर आउट हुए हों. लीग […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक रन पर आउट हो गए.

ऐसा पहले किसी मैच में नहीं हुआ कि किसी टीम के पहले तीन बल्लेबाज एक-एक रन पर आउट हुए हों. लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज नाकआउट में पहली चुनौती का ही सामना नहीं कर सके.

गौरतलब हो न्‍यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाया. न्‍यूजीलैंड के 240 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 221 रन पर ऑल आउट हो गयी.

मौजूद वर्ल्‍ड कप में पहली बार सेमीफाइनल का मुकाबला दो दिनों तक खेला गया. पहले दिन बारिश के कारण न्‍यूजीलैंड की पारी को बीच में रोकना पड़ा और फिर दूसरे दिन मैच को वहीं से शुरू किया गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola