ePaper

#HappyBirthdayDhoni : ...लेकिन इस गैरेज के मालिक धौनी नहीं हैं

Updated at : 07 Jul 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
#HappyBirthdayDhoni : ...लेकिन इस गैरेज के मालिक धौनी नहीं हैं

रांची : गुडविल धौनी मोटर्स….पता झारखंड की राजधानी रांची का बरियातू रोड… लेकिन इस गैरेज के मालिक महेंद्र सिंह धौनी नहीं, जितेंद्र चंद्रवंशी हैं. धौनी के बहुत बड़े फैन. धौनी के प्रति दीवानगी इतनी बड़ी है कि अपने फेवरिट खिलाड़ी के नाम पर मोटर गैरेज बना दिया. जितेंद्र कहते हैं : वे शुरुआती दिनों से […]

विज्ञापन

रांची : गुडविल धौनी मोटर्स….पता झारखंड की राजधानी रांची का बरियातू रोड… लेकिन इस गैरेज के मालिक महेंद्र सिंह धौनी नहीं, जितेंद्र चंद्रवंशी हैं. धौनी के बहुत बड़े फैन. धौनी के प्रति दीवानगी इतनी बड़ी है कि अपने फेवरिट खिलाड़ी के नाम पर मोटर गैरेज बना दिया. जितेंद्र कहते हैं : वे शुरुआती दिनों से ही धौनी के फैन रहे हैं. उस वक्त जब धौनी खुद को बतौर बैट्समैन साबित करने की जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे. उसी वक्त जितेंद्र भी अपना करियर स्थापित करने में जुटे हुए थे. अप्रैल 2005. जिस दिन धौनी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच में 148 रन बनाये थे. यह उनके करियर का पांचवां मैच था. उसी दिन जितेंद्र ने अपने गैरेज का उद्घाटन किया. नाम के असमंजस में फंसे जितेंद्र को उनके गैरेज का नाम मिल चुका था. यही से शुरू हुआ गुडविल धौनी मोटर्स का सफर.

धौनी मोटर्स को मिलने लगे ग्राहक : गैरेज के शुरुआती दिनों से ही ग्राहक पहुंचने लगे थे. कई लोग धौनी का नाम पढ़कर इस गैरेज की ओर चले आते. धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ती गयी. राजधानीवासियों ने धौनी के नाम पर गैरेज खोलने की पहल को बेहतरीन आइडिया बताया. साथ ही जितेंद्र सिंह के काम को धौनी की बैटिंग की तरह फोकस्ड और अच्छा बताया.
जितेंद्र ने बदला धौनी के साथ खुद का लुक : कैप्टन कूल के फैन जितेंद्र ने समय के साथ अपने कई लुक बदले. जितेंद्र बताते हैं कि धौनी से प्रेरित होकर उन्होंने भी 2005 से लेकर 2008 तक लंबे बाल रखें. जब-जब धौनी ने जैसा लुक ट्राइ किया, जितेंद्र ने भी उस हेयर स्टाइल और फैशन को फॉलो किया. वर्तमान में भी जितेंद्र ने धौनी के मॉहक लुक को अपनाया हुआ है.
अब है मिलने की ख्वाहिश : एमएस धौनी के फैन होने के नाते जितेंद्र की कैप्टन कूल से मिलने की ख्वाहिश अब भी अधूरी है. जितेंद्र कहते हैं कि कई बार लोगों ने धौनी के प्रति उनकी दीवानगी को देखते हुए, उनसे मिलाने की बात कही. जबकि यह संभव नहीं हो पाया है. जितेंद्र कहते हैं कि रविवार को वह पूरे गैरेज टीम के साथ मिलकर हर साल की तरह धौनी का जन्मदिन मनायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola