ePaper

रूट ने कहा, भारत के खिलाफ मुकाबले में भावनायें नियंत्रित करनी होंगी

Updated at : 27 Jun 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
रूट ने कहा, भारत के खिलाफ मुकाबले में भावनायें नियंत्रित करनी होंगी

बर्मिंघम : इंग्लैंड के जो रूट ने अपनी टीम के साथियों से भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मैच के दौरान भावनायें नियंत्रित करने का आग्रह किया क्योंकि इसमें मिली हार से टूर्नामेंट से पहले की प्रबल दावेदार को इससे बाहर होना पड़ सकता है. शानदार शुरुआत के बाद इंग्लैंड का अभियान […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : इंग्लैंड के जो रूट ने अपनी टीम के साथियों से भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप मैच के दौरान भावनायें नियंत्रित करने का आग्रह किया क्योंकि इसमें मिली हार से टूर्नामेंट से पहले की प्रबल दावेदार को इससे बाहर होना पड़ सकता है.

शानदार शुरुआत के बाद इंग्लैंड का अभियान श्रीलंका और गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार से डगमगा गया। इंग्लैंड इस समय 10 टीमों की तालिका में सात मैचों में आठ अंक से चौथे स्थान पर काबिज है. अब उस पर सेमीफाइनल स्थान गंवाने का जोखिम बना हुआ है क्योंकि उसे अंतिम दो मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड से भिड़ना है जिसमें उसे जीत हासिल करनी ही होगी.

रूट ने कहा, मैं व्यक्तिगत रूप से सोचता हूं कि हमें अगले दो मैचों के लिये बहुत ही शांत होना होगा क्योंकि इन दोनों मैचों में काफी भावनायें जुड़ी होंगी, विशेषकर एजबस्टन में माहौल भावनाओं से भरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola