इमरान खान सहित पूर्व खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को बधाई दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 5:31 PM

विज्ञापन

कराची : प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने विश्व कप में शानदार वापसी के लिये गुरुवार को पाकिस्तानी टीम को बधाई दी. उनके अलावा देश के क्रिकेट जगत ने भी टीम को बधाई देते हुए इस लय को जारी रखने को कहा. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान में टीम की […]

विज्ञापन

कराची : प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान ने विश्व कप में शानदार वापसी के लिये गुरुवार को पाकिस्तानी टीम को बधाई दी. उनके अलावा देश के क्रिकेट जगत ने भी टीम को बधाई देते हुए इस लय को जारी रखने को कहा.

चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान में टीम की काफी आलोचना हुई लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनाये रखी. इमरान ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हमारी टीम को शानदार वापसी के लिये बधाई. विशेषकर बाबर, हारिस और शाहीन को शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई.

पाकिस्तान ने अपनी एकमात्र विश्व कप ट्रॉफी इमरान की अगुवाई में जीती है. उन्होंने टीम के सदस्यों को विश्व कप से पहले सलाह दी थी कि वे हारने का डर भुलाकर सकारात्मक खेल दिखायें. बुधवार को पाकिस्तानी टीम ने ऐसा ही प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी जिसे अभी तक टूर्नामेंट में पराजय नहीं मिली थी.

पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने कहा, उम्मीद करते हैं कि यह वापसी जारी रहेगी, क्योंकि हमें अभी अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी हराने की जरूरत है. इसके बाद ही हम नाकआउट चरण के बारे में सोच सकते हैं.

पूर्व कप्तान सलमान बट को लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन इतना बेहतर नहीं था, लेकिन उनके प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ और टीम अपनी योजना का कार्यान्वयन परिस्थितियों के हिसाब से कर रही है.

पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने कहा, पाकिस्तानी टीम अगर इस हालत में पहुंच जाती है तो हमेशा खतरनाक हो जाती है. अब कुछ भी हो सकता है, लेकिन हमें अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी हराने की जरूरत है.

पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा, अच्छी बात यह है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिये अगले कुछ वर्षों में अहम बनने वाले खिलाड़ी अब प्रदर्शन कर रहे हैं. मैंने हमेशा ही कहा है कि यह आत्मविश्वास हासिल करने की बात है और ऐसा करने पर वे किसी को भी हरा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola