ePaper

VIDEO : भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले आया बुमराह का वीडियो, कहा खुद पर विश्वास करना जरूरी

Updated at : 26 Jun 2019 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले आया बुमराह का वीडियो, कहा खुद पर विश्वास करना जरूरी

मैनचेस्टर : विश्वकप 2019 में कल भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है. भारतीय टीम काफी मजबूत मानी जा रही है और पिछले कई मैचों में वेस्टइंडीज भारत के सामने टिक नहीं सका है. जानकारों की माने तो अगर कल बारिश नहीं हुई तो भारत की जीत का प्रतिशत 75 है, जबकि मात्र 25 प्रतिशत […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : विश्वकप 2019 में कल भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है. भारतीय टीम काफी मजबूत मानी जा रही है और पिछले कई मैचों में वेस्टइंडीज भारत के सामने टिक नहीं सका है. जानकारों की माने तो अगर कल बारिश नहीं हुई तो भारत की जीत का प्रतिशत 75 है, जबकि मात्र 25 प्रतिशत यह उम्मीद की जा सकती है कि वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतेगी.

भारत बनाम वेस्टइंडीज के मैच से पहले बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनकी गेंदबाजी खासकर यार्कर की चर्चा है. जसप्रीत वीडियो में यह कहते हैं कि यार्कर विकेट लेने में काफी मददगार साबित होता है, इसलिए वे यार्कर गेंद फेंकना पसंद करते हैं. वे कहते हैं हमें खुद पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे तो कोई आप पर भरोसा नहीं करेगा.वीडियो में बुमराह कहते हैं मैं रैकिंग में विश्वास नहीं करता बस अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं.

बुमराह ने बताया कि उनके पिता का देहांत तब हो गया था, जब वे छोटे थे. उनकी मां और बहन का साथ रहा. मां स्कूल में प्रिंसिपल थी और हाल ही में रिटायर हुई हैं.आंद्रे रसेल ने वीडियो में बुमराह की तारीफ करते हुए कहा है वह शानदार गेंदबाज है और यार्कर तो कमाल की फेंकता है. क्रिस गेल ने भी बुमराह की गेंदबाजी और खासकर यार्कर की तारीफ की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola