ePaper

वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत पर अमित शाह के ट्वीट से पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची

Updated at : 17 Jun 2019 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत पर अमित शाह के ट्वीट से पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विश्व कप में भारत से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हार की तुलना हवाई हमले से करने पर आपत्ति जतायी. सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह टिप्पणी तब की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा विश्व कप में भारत से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हार की तुलना हवाई हमले से करने पर आपत्ति जतायी.

सेना की मीडिया इकाई अंतर सेवा जन संपर्क (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने यह टिप्पणी तब की जब शाह ने विश्व कप में पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक और इस बार भी नतीजे एक जैसे रहे.

शाह 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर भारत की कार्रवाई का हवाला दे रहे थे. शाह ने ट्वीट किया, समूची टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई. हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है और इस शानदार जीत का जश्न मना रहा है.

अपने निजी अकाउंट के जरिए गफूर ने सोमवार को शाह को जवाब दिया, प्रिय अमित शाह, हां आपकी टीम जीत गयी. अच्छा खेली थी. गफूर ने कहा कि स्ट्राइक और मैच, अलग-अलग तरह की दो चीजों की तुलना नहीं की जा सकती.

उन्होंने ट्वीट में कहा, संदेह हो तो हमारे नौशेरा के जवाबी हमले और 27 फरवरी के उल्लंघन पर दो भारतीय विमानों को गिराकर भारतीय वायु सेना को दिए जवाब के अंजाम को देख लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola