ePaper

दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देने के बाद बोले कप्तान कोहली- रोहित के आगे हूं नतमस्तक

Updated at : 06 Jun 2019 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देने के बाद बोले कप्तान  कोहली- रोहित के आगे हूं नतमस्तक

साउथम्पटन : भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये यह राहत की बात है कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच में जीत से शुरुआत करने में सफल रही जो कि उसके लिये ‘महत्वपूर्ण’ है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 227 रन बनाये. भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 122 […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये यह राहत की बात है कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच में जीत से शुरुआत करने में सफल रही जो कि उसके लिये ‘महत्वपूर्ण’ है. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 227 रन बनाये. भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 122 रन की मदद से चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया.

कोहली ने मैच के बाद कहा-हमें पहले मैच के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा ओर इसके बाद इस तरह का मैच खेला. मैच पूरे समय चुनौतीपूर्ण बना रहा. हमारे लिये जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण था. अगर आप मैच पर गौर करो तो यह चुनौतीपूर्ण था. रोहित के आगे नतमस्तक हूं. यह पेशेवर जीत है.

उन्होंने कहा-अगर हम टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही करते. परिस्थितियां तब गेंदबाजों के अनुकूल थी और वे दो हार के बाद इस मैच में उतरे थे. जसप्रीत बुमराह हमेशा अलग स्तर की गेंदबाजी करता है. बल्लेबाज हमेशा उसके सामने दबाव महसूस करते हैं. चहल ने बेजोड़ गेंदबाजी की.

कोहली ने कहा-बुमराह ने जिस तरह से अमला को आउट किया वह लाजवाब था. मैंने अमला को इस तरह से स्लिप में कैच देकर आउट होते हुए नहीं देखा. क्विंटन डिकाक का विकेट भी शानदार था. रोहित की पारी विशेष थी. शीर्ष तीन बल्लेबाजों में से किसी का एक का शतक लगाना हमारे लिये जरूरी है.

द.अफ्रीका के कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की.

डुप्लेसिस ने कहा- उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही. उनके पास अच्छे तेज गेंदबाज और अच्छे स्पिनर हैं. हमने शुरुआती झटकों के बाद अच्छी वापसी की लेकिन उनके स्पिनरों ने हमारा मध्यक्रम झकझोर दिया. हमारे किसी बल्लेबाज को लंबी पारी खेलनी चाहिए थी। अधिक बल्लेबाजों की 30 या 40 रन की पारियां स्वीकार्य नहीं हैं.

उन्होंने रोहित शर्मा की पारी के बारे में कहा-रोहित का भाग्य ने साथ दिया कि लेकिन बाद उसने शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलायी. रोहित को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिये मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा कि पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और इसलिए उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की.

रोहित ने कहा-पूरे मैच में गेंदबाजों को पिच से कुछ मदद मिलती रही. मैंने अपने शॉट खेलने में समय लिया और मैं जिन शॉट को खेलना पसंद करता हूं उन्हें नहीं खेला. यह रोहित शर्मा की आम पारियों जैसी नहीं थी लेकिन मैं आखिर तक टिके रहकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाना चाहता था. उन्होंने कहा-इस टीम में सभी बल्लेबाजों की अपनी भूमिका है. हम एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रह सकते. यह इस टीम की विशेषता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola