दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, धौनी की होगी बड़ी भूमिका : ईशान किशन

रांची : आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले बिहार-झारखंड के युवा क्रिकेटर ईशान किशन ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑल द बेस्ट कहा है. उन्होंने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ संक्षिप्त बातचीत में कहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी […]
रांची : आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले बिहार-झारखंड के युवा क्रिकेटर ईशान किशन ने वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए ऑल द बेस्ट कहा है. उन्होंने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ संक्षिप्त बातचीत में कहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है.
टीम इंडिया न केवल दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत करेगी, बल्कि विराट कोहली की अगुआई में भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीतेगा. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धौनी की भूमिका को अहम बताया.
ईशान ने कहा, धौनी का बल्ला जिस तरह से आईपीएल में चला है, वैसा ही प्रदर्शन उनका वर्ल्ड कप में भी होगा. कप्तान विराट कोहली को मैदान पर धौनी का सहयोग मिलेगा. टीम इंडिया को धौनी के अनुभव का लाभ मिलेगा.
ईशान ने शिखर धवन के फॉर्म के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा, धवन अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनके फार्म को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे अच्छी तरह जानते हैं बड़े मैच में किस तरह खेलना है. वर्ल्ड कप में धवन अपना शानदार प्रदर्शन दिखाएंगे.
उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को लेकर कहा, केएल राहुल चौथे नंबर के लिए सबसे सही साबित होंगे. हालांकि यह तो कप्तान के ऊपर और मैच के अनुसार तय किया जाता है कि किसे किस ऑर्डर पर भेजा जाए. ईशान ने व्यस्तता के बीच समय निकालकर प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ बातचीत में कहा, भारतीय टीम बहुत मजबूत है.
गौरतलब हो झारखंड रणजी टीम के खिलाड़ी ईशान किशन को अभी तक भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है, लेकिन उन्होंने आईपीएन में शानदार प्रदशन कर राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. ईशान अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 मैच में एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 736 रन बनाये हैं. 19 आईपीएल मैचों में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 695 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




