ePaper

विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुलदीप और चहल को मिल सकता है मौका

Updated at : 03 Jun 2019 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कुलदीप और चहल को मिल सकता है मौका

साउथम्पटन : इंग्लैंड के बदलते मौसम के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले विश्व कप के अपने पहले मैच में गेंदबाजी संयोजन को लेकर थोड़ा परेशान है. साउथम्पटन के एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : इंग्लैंड के बदलते मौसम के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले विश्व कप के अपने पहले मैच में गेंदबाजी संयोजन को लेकर थोड़ा परेशान है.

साउथम्पटन के एजिस बाउल की पिच सपाट रहने की संभावना है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की धीमी गेंदबाजों के सामने कमजोरी को देखते हुए कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को पहले एकादश में जगह मिल सकती है.

लेकिन सोमवार को बारिश होने और बुधवार को भी बादल छाये रहने और बारिश की भविष्यवाणी के कारण भुवनेश्वर कुमार को बाहर नहीं रखा जा सकता. ऐसी स्थिति में टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है.

ऐसी स्थिति में टीम को कुलदीप या चहल में से किसी एक को बाहर रखना होगा. इसके अलावा उसे केदार जाधव और विजय शंकर में किसे अंतिम एकादश में रखना है, यह फैसला भी करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola