टीम इंडिया के लिए राहत, विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में कोई फ्रेक्चर नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2019 7:05 PM
लंदन : भारतीय टीम ने तब राहत की सांस ली जब विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आल राउंडर की दायीं बांह में फ्रेक्चर नहीं हुआ है. शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट गेंदबाज खलील अहमद की गेंद उनकी बांह में लग गयी थी. शंकर मैदान छोड़कर चले गये थे और […]
लंदन : भारतीय टीम ने तब राहत की सांस ली जब विजय शंकर की स्कैन रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आल राउंडर की दायीं बांह में फ्रेक्चर नहीं हुआ है. शुक्रवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान नेट गेंदबाज खलील अहमद की गेंद उनकी बांह में लग गयी थी.
शंकर मैदान छोड़कर चले गये थे और ऐहतियात के लिये उनका स्कैन कराया गया जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आयी. बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, विजय शंकर की दायीं बांह में शुक्रवार को गेंद लग गयी थी. उसका स्कैन कराया गया और उन्हें कोई फ्रेक्चर नहीं है.
बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उन्हें उबरने में मदद कर रही है. हालांकि तमिलनाडु का यह आल राउंडर पहले अभ्यास मैच में नहीं खेला और मंगलवार को कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यस मैच में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें थोड़ी खरोंच है जिसे ठीक होने में समय लगेगा. शंकर ने शनिवार को न्यूजीलैंड मैच से पहले नेट सत्र के दौरान अकेले कुछ थ्रोडाउन बल्लेबाजी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










