इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा को आईपीएल से हुआ काफी फायदा

Updated at : 15 May 2019 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा को आईपीएल से हुआ काफी फायदा

ब्रिस्टल : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के साथ बल्लेबाजी करके उनके खेल में काफी सुधार हुआ है. बेयरस्टा ने 93 गेंद में 128 रन बनाये जिसकी बदौलत मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. इंग्लैंड की टीम पांच […]

विज्ञापन

ब्रिस्टल : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के साथ बल्लेबाजी करके उनके खेल में काफी सुधार हुआ है.

बेयरस्टा ने 93 गेंद में 128 रन बनाये जिसकी बदौलत मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है.

बेयरस्टा ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये 10 मैचों में 445 रन बनाये थे.

उन्होंने कहा ,‘‘ आपको अलग अलग कोचों और खिलाड़ियों से अलग अलग चीजें सीखने को मिलती है. इससे मुझे दबाव और अपेक्षाओं के रहते अच्छे प्रदर्शन की सीख मिली.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola