स्मिथ-वार्नर पर लगा बैन खत्म, अब वर्ल्डकप लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2019 3:23 PM
ब्रिसबेन : स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर बीमारी से जूझने के बावजूद गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण लगे प्रतिबंध के बाद इस हफ्ते पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेलने को तैयार हैं. केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले इन दोनों खिलाड़ियों का पिछले हफ्ते […]
ब्रिसबेन : स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर बीमारी से जूझने के बावजूद गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण लगे प्रतिबंध के बाद इस हफ्ते पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से खेलने को तैयार हैं.
केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले इन दोनों खिलाड़ियों का पिछले हफ्ते ब्रिसबेन में विश्व कप पूर्व तैयारी शिविर के दौरान राष्ट्रीय टीम में स्वागत किया गया था.
स्मिथ और वार्नर दोनों इंडियन प्रीमियर लीग से लौटने के बाद से वायरस से पीड़ित हैं लेकिन रविवार को नेट सत्र में हिस्सा लिया. टीम को सोमवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अभ्यास मैच खेलने हैं. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि ये दोनों खेलने के लिए फिट हो जाएंगे.
मैक्सवेल ने संवाददाताओं से कहा, मुझे ऐसा लगता है. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं, उम्मीद करते हैं कि वे फिट हो जाएंगे और खेलेंगे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अधिकांश खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं.
इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में ठोस वापसी की. वार्नर बेहतरीन फार्म में हैं और 12 पारियों में 692 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं. कोच जस्टिन लैंगर ने भी शुक्रवार को जोर देते हुए कहा था कि इस जोड़ी और बाकी टीम के बीच कोई तनाव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










