ePaper

दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका निभाकर विश्व कप का दावा मजबूत करेगा : कैटिच

Updated at : 14 Mar 2019 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका निभाकर विश्व कप का दावा मजबूत करेगा : कैटिच

कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच को विश्वास है कि उनके कप्तान दिनेश कार्तिक फिर से फिनिशर की अपनी भूमिका में खरे उतरेंगे और भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने का दावा मजबूत करेंगे. कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेले थे, लेकिन ऋषभ पंत की नाकामी के […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच को विश्वास है कि उनके कप्तान दिनेश कार्तिक फिर से फिनिशर की अपनी भूमिका में खरे उतरेंगे और भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने का दावा मजबूत करेंगे.

कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेले थे, लेकिन ऋषभ पंत की नाकामी के बाद अब वह फिर से विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदार बन गये हैं. अपनी बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में पूछे जाने पर कैटिच ने संकेत दिये कि केकेआर का कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग का उपयोग दबाव वाले मैचों में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिये करेगा.

कैटिच ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, दिनेश मुश्किल परिस्थितयों में खेलने का अनुभवी है. वह भारत और हमारे लिये यह भूमिका अच्छी तरह से निभाता रहा है. आप जानते हैं कि पारी में बाद में उससे आप क्या उम्मीद करेंगे. उसे गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, इसलिए वह विश्व कप के लिये चयन का दावेदार रहेगा. इससे भारतीय चयनकर्ताओं का काम मुश्किल होगा, क्योंकि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दावेदार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola