ePaper

रांची में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सेना की विशेष कैप पहन पुलवामा हमले के शहीदों को दिया सम्मान

Updated at : 08 Mar 2019 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सेना की विशेष कैप पहन पुलवामा हमले के शहीदों को दिया सम्मान

रांची : पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर दी. मैच से पहले महेंद्र सिंह धौनी ने यह कैप खिलाड़ियों के […]

विज्ञापन


रांची :
पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर दी. मैच से पहले महेंद्र सिंह धौनी ने यह कैप खिलाड़ियों के बीच बांटा. कप्तान विराट कोहली टॉस के समय यह कैप पहनकर आये थे जिस पर बीसीसीआई का लोगो था .

उन्होंने सभी से राष्ट्रीय रक्षा कोष में योगदान देने का आग्रह किया ताकि वह रकम सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के काम आ सके . कोहली ने कहा ,‘‘ यह खास मैच है .यह सेना के प्रति सम्मानसूचक है. हम इस मैच की फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दे रहे हैं. मैं सभी देशवासियों से इसमें योगदान करने और हमारे सैनिकों के परिवारों के साथ रहने की अपील करता हूं. ” सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद् रैंक से नवाजे जा चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने साथियों को यह कैप दी और बीसीसीआई ने इसका वीडियो ट्विटर पर भी डाला है .

वनडे मैच में खेलने वाले हर खिलाड़ी को आठ लाख रूपये और रिजर्व खिलाड़ियों को इससे आधी रकम मिलती है . पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे . इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल उद्घाटन समारोह का सारा बजट आतंकी हमले में मारे गए जवानों के परिवारों के लिये देने का फैसला किया था . इस साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola