IPL पर कंट्रोल चाहता है ICC, पर BCCI ने किया ना, कहा यह हमारा घरेलू लीग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 2:46 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई के बीच विवाद हो सकता है, जिसकी शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं. गौरतलब है कि आईसीसी की ओर से यह कहा गया है कि वह सभी प्राइवेट टी-20 लीग पर नजर रखने के लिए वॉचडॉग नियुक्त करना चाहता है. टाइम्स आफ इंडिया की खबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई के बीच विवाद हो सकता है, जिसकी शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं. गौरतलब है कि आईसीसी की ओर से यह कहा गया है कि वह सभी प्राइवेट टी-20 लीग पर नजर रखने के लिए वॉचडॉग नियुक्त करना चाहता है.

टाइम्स आफ इंडिया की खबर के अनुसार आईसीसी की ओर से चीफ आपरेंटिग आफिसर और मीडिया राइट्‌स की हेड आरती सिंह डबास ने कहा है कि ऐसा करने का मुख्य कारण सभी टी-20 लीग के लिए एक यूनिफार्म पॉलिसी तय करना है, साथ ही विश्व में पनप रहे सभी टी-20 लीग पर एक नियंत्रण कायम करना भी है.

लेकिन बीसीसीआई ने अभी यह कहते हुए आईसीसी के इस सुझाव को नकार दिया है कि आईपीएल भारत का घरेलू टूर्नामेंट है. दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई, लेकिन बीसीसीआई ने आईसीसी को ना कह दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola