पांचवां वनडे आज, धौनी की वापसी के साथ जीत की राह पर लौटने उतरेगी टीम इंडिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2019 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की होगी परीक्षा वेलिंगटन : चुनौतीपूर्ण हालात में चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा खानेवाली भारतीय टीम महेंद्र सिंह धौनी की वापसी के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में हराकर जीत के साथ वनडे सीरीज खत्म करना चाहेगी. […]
विज्ञापन
सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की होगी परीक्षा
वेलिंगटन : चुनौतीपूर्ण हालात में चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा खानेवाली भारतीय टीम महेंद्र सिंह धौनी की वापसी के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में हराकर जीत के साथ वनडे सीरीज खत्म करना चाहेगी.
भारत के सबसे अनुभवी वनडे खिलाड़ी धौनी मांसपेशी में चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके. चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा.
वैसे बेसिन रिजर्व पर तेज हवाओं के बीच हालात उतने अनुकूल नहीं होंगे. धौनी के आने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी, जो कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कमजोर लग रहा है.
सहायक कोच संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की कि धौनी यह मैच खेलेंगे. विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमान गिल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. हैमिल्टन में अंबाती रायडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक नाकाम रहे. ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्दी आउट होने पर और कोहली की गैर मौजूदगी में उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता.
तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा, चूंकि विश्व कप भी करीब है. इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी .
रोहित इसे अब तक के बदतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुके हैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद होगी. निलंबन से लौटे हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे. यह देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार को आराम देने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं. टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहेगा, क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे.
सीरीज भारत पहले ही जीत चुका है, लेकिन न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी-20 सीरीज में बढ़े हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी. चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाये, जबकि रोस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े. न्यूजीलैंड को अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की कमी खलेगी, जो कमर की चोट के कारण बाहर हैं. गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिये, जबकि कोलिन डे ग्रांडहोमे ने तीन विकेट चटकाये.
टीमें
भारत : रोहित (कप्तान), धवन, रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, जाधव, कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या.
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), रोस टेलर, टॉम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिचेल सैंटनर और टिम साउथी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




