निशांत कुमार का बिहार दौरा तय, मई से शुरू होगी यात्रा, गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे

निशांत कुमार
Nishant Kumar: जदयू नेता निशांत कुमार मई से बिहार का दौरा शुरू करने वाले हैं. इसकी योजना पार्टी स्तर पर तैयार की जा रही है. कार्यकारिणी बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय होगी. इस दौरान वे जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.
Nishant Kumar: जदयू के नेता निशांत कुमार अगले महीने से बिहार के अलग अलग जिलों का दौरा शुरू करने वाले हैं. इस यात्रा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है. इस दौरे की पूरी रूपरेखा इस महीने के अंत में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय की जाएगी.
बैठक में यह फैसला होगा कि यात्रा कैसे होगी, कितने चरणों में चलेगी और किन नेताओं को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके बाद मई महीने से निशांत कुमार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरेंगे.
पूरे बिहार में यात्रा की जताई थी इच्छा
पिछले कुछ समय से पार्टी के कार्यक्रमों में निशांत कुमार लगातार यह बात कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं, उन्हें लोगों तक पहुंचाना जरूरी है. उनका मानना है कि आम लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं समझनी चाहिए और उनका समाधान करवाना चाहिए.
सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार ने पार्टी की सदस्यता लेने के समय ही पूरे राज्य में यात्रा करने की इच्छा जताई थी. अब उसी योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी हो रही है.
जल्द सामने आएगी पूरी जानकरी
इस यात्रा के दौरान निशांत गांव गांव जाकर लोगों से मिलेंगे. कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे. साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने की कोशिश भी करेंगे.
फिलहाल पार्टी इस बात पर विचार कर रही है कि यात्रा कितने हिस्सों में होगी और किस चरण में कौन से जिले शामिल होंगे. जल्द ही इसकी पूरी जानकारी सामने आ सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी सरकार
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गठित एनडीए की सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास का मत हासिल करेगी. इसको लेकर 18 वीं बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र की आगामी बैठक 24 अप्रैल को बुलायी गयी है. सत्र की कार्यवाही उसी दिन 11 बजे से विधानसभा में प्रारंभ होगी.
सचिवालय के निदेशक राजीव कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार बैठक निर्धारित समय पर एक दिन के लिए बुलायी गयी है. विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और कार्यसूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है.
इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










