ePaper

के एल राहुल के फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं : कोच द्रविड़

Updated at : 31 Jan 2019 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
के एल राहुल के फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं : कोच द्रविड़

तिरूवनंतपुरम : भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह निलंबन के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल के फार्म को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि उन्हें उसके हुनर पर पूरा भरोसा है. राहुल पर एक टीवी शो के दौरान महिला विरोधी बयानबाजी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसे बाद […]

विज्ञापन

तिरूवनंतपुरम : भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह निलंबन के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल के फार्म को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि उन्हें उसके हुनर पर पूरा भरोसा है.

राहुल पर एक टीवी शो के दौरान महिला विरोधी बयानबाजी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया. राहुल ने भारत ए के लिये वापसी करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 13, 42 और 0 रन बनाये.

द्रविड़ ने कहा , मुझे उसकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है. वह चार दिवसीय मैच खेल रहा है. उसने साबित किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में वह कामयाब हो सकता है. उन्होंने कहा , उसने टी20, वनडे और टेस्ट में शतक लगाये हैं और बहुत कम बल्लेबाजों का ऐसा रिकार्ड है. मैं उसके फार्म को लेकर चिंतित नहीं हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola