Popular Nagpuri Films: भोजपुरी छोड़िए, नागपुरी फिल्में देखिए, मिलेगा सादगी और असली देसी एंटरटेनमेंट

पॉपुलर नागपुरी फिल्में, फोटो- यूट्यूब
Popular Nagpuri Films अब YouTube पर फ्री में देखी जा सकती हैं. जानिए झारखंड की रोमांस, इमोशन और सोशल कहानी वाली फिल्मों की लिस्ट और उनकी कहानी.
Popular Nagpuri Films: नागपुरी सिनेमा धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है क्योंकि इसमें रियल लाइफ जैसी कहानियां और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. अगर आप झारखंड की देसी कहानियों, गांव की जिंदगी, रोमांस, एक्शन और इमोशन से भरी फिल्मों के शौकीन हैं, तो नागपुरी फिल्में आपके लिए एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज हैं. ये फिल्में आसान भाषा और दिल को छू लेने वाली कहानियों की वजह से हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं. अच्छी बात यह है कि इनमें से कई फिल्में YouTube पर फ्री में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप घर बैठे आसानी से देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ लोकप्रिय नागपुरी फिल्में और उनकी कहानी.
Phulmania
यह फिल्म झारखंड की एक इमोशनल और सामाजिक कहानी पर आधारित है. फुलमनिया एक ऐसी लड़की की कहानी है जो समाज की पुरानी सोच और गलत परंपराओं का सामना करती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मासूम लड़की को सामाजिक कुरीतियों और हालातों से लड़ना पड़ता है. इसमें इमोशन, दर्द और संघर्ष को बहुत ही गहराई से दिखाया गया है.
Mahuua
इस रोमांटिक-सोशल ड्रामा में गांव की एक सीधी-सादी प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें प्यार के साथ-साथ समाज की रुकावटें भी सामने आती हैं. हीरो और हीरोइन अपने रिश्ते को बचाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करते हैं.
Nasoor
यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित है, जिसमें अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को दिखाया गया है. फिल्म बताती है कि कैसे गलत धारणाएं किसी भी मासूम जिंदगी को बर्बाद कर सकती हैं. यह फिल्म समाज को एक मजबूत संदेश देती है.
Mor Gaon Mor Desh
इस फिल्म में एक गांव की जिंदगी, वहां की समस्याएं और लोगों के रिश्तों को दिखाया गया है. कहानी में गांव के विकास और लोगों की सोच में बदलाव की यात्रा को दर्शाया गया है.
यह भी पढ़ें: Nagpuri Hit Movies: यूट्यूब पर फ्री में देखें झारखंडी संस्कृति और रोमांस की कहानियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










