Piyush Mishra Accident: बाथरूम में गिरने से पीयूष मिश्रा के हाथ में फ्रैक्चर, अब बिस्तर से उठना भी हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

पीयूष मिश्रा, फोटो- इंस्टाग्राम

एक्टर पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी है. इसी वजह से वह अपनी आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशन से भी दूर रहेंगे.

विज्ञापन

Piyush Mishra Accident: दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा अपनी आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशनल इवेंट में नजर नहीं आए. अब इसकी वजह सामने आ गई है. दरअसल, एक्टर अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है. इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान दी.

विज्ञापन

Piyush Mishra Health Update: मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी

आकाशादित्य लामा ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था. मैनेजर ने उन्हें एक्टर के बाथरूम में फिसलने की जानकारी दी. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी. इसी वजह से पीयूष मिश्रा फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

Piyush Mishra Health: पहले से भी ठीक नहीं थी तबीयत

डायरेक्टर ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे. इसके बावजूद वह लगातार काम कर रहे थे और फिल्म के प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन इस हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई है कि फिलहाल वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं.

Dulhaniya Le Aayegi: कब रिलीज होगी पीयूष मिश्रा की नई फिल्म?

पीयूष मिश्रा की फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. यह फिल्म कॉमेडी, रोमांस, परिवार और शादी के मजेदार माहौल पर आधारित है. फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, लैरिसा बोनेसी, ओंकार कपूर, स्नेहिल दीक्षित मेहरा और पीयूष मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: साउथ की 6 फिल्मों से सजेगा वीकेंड, OTT पर मिलेगा डर, रोमांच और हंसी का जबरदस्त तड़का

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगने वाली है एंटरटेनमेंट की क्लास, मिस मत करिए ये नई रिलीज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola