ePaper

विराट और रोहित की तरह फिट होना चाहती है युवा ब्रिगेड

Updated at : 31 Jan 2019 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
विराट और रोहित की तरह फिट होना चाहती है युवा ब्रिगेड

हैमिल्टन : शुभमान गिल और खलील अहमद समेत भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर की फिटनेस उनके लिये प्रेरणास्रोत है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाया. अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से बातचीत में कुलदीप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी […]

विज्ञापन

हैमिल्टन : शुभमान गिल और खलील अहमद समेत भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर की फिटनेस उनके लिये प्रेरणास्रोत है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी उनके सुर में सुर मिलाया. अपने साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से बातचीत में कुलदीप ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभरने का श्रेय टीम के कड़े फिटनेस कार्यक्रम को दिया. बातचीत का यह वीडियो बीसीसीआइ टीवी पर डाला गया है.

कुलदीप ने कहा: ऐसा नहीं है कि मैं बहुत वर्जिश करता हूं. मैं अच्छे फिटनेस कार्यक्रम का अनुसरण करता हूं जो हमें दिया गया है. इससे हमें काफी मदद मिली है. उन्होंने कहा: रोहित भाई, विराट भाई जैसे सीनियरों ने युवाओं को काफी प्रेरित किया है. उनकी फिटनेस देखकर हमें लगता है कि हमें भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola