एमएस धौनी के खिलाफ वारंट जारी,हो सकते हैं गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2014 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
एमएस धौनी के खिलाफ वारंट जारी,हो सकते हैं गिरफ्तार

हैदराबादः आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने हिंदुओं की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह गिरफ्तारी वारंट अनंतपुर की एक स्थानीय अदालत ने जारी किया है. इस मामले को लेकर पहले भी धौनी को तीन […]

विज्ञापन

हैदराबादः आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने हिंदुओं की भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

यह गिरफ्तारी वारंट अनंतपुर की एक स्थानीय अदालत ने जारी किया है. इस मामले को लेकर पहले भी धौनी को तीन बार समन जारी किया जा चुका है किन्तु धोनी एक बार भी उपस्थित नहीं हुए. इसको देखते हुए कोर्ट ने इसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया है कि उसे 16 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाए.

क्या है मामला

यह मामला 2013 का है. अप्रैल 2013 में बिजनेस टुडे मैगजीन के कवर पेज में धौनी का एक फोटो छपा था. इस फोटो में उन्हें हिन्दू देवता विष्णू के रुप में दिखाया गया था. उनके हाथों में अलग-अलग कंपनियों के कई प्रोडक्ट थे. उनके एक हाथ में जूता भी था.

विश्व हिंदू परिषद से जुडे अनंतपुर के वाई श्याम सुंदर ने इसी को लेकर इस वर्ष फरवरी माह में धौनी के खिलाफ हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक मुकदमा दायर किया था. जिसके बाद से कोर्ट उन्हें तीन बार समन जारी कर चुकी है. उनके खिलाफ ऐसे ही मामले दिल्ली, पुणे और अन्य शहरों में भी दर्ज हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola