ePaper

पूर्व रणजी खिलाड़ी की मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत

Updated at : 13 Jan 2019 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व रणजी खिलाड़ी की मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत

पणजी : गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) की रविवार को दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गयी. मडगांव क्रिकेट क्लब ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसके एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, जब वह गश खाकर गिरा, तब […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) की रविवार को दोपहर को मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गयी.

मडगांव क्रिकेट क्लब ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था, जिसके एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, जब वह गश खाकर गिरा, तब वह नान-स्ट्राइकर छोर पर था. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया.

यह घटना राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुई. क्रिकेटर को अस्पताल पहुंचने के बाद मृत घोषित किया गया. घोडगे 1999-2000 रणजी टीम का हिस्सा थे और स्थानीय क्रिकेट में काफी सक्रिय थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola