PBKS vs LSG: कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे, पढ़ें श्रेयस अय्यर ने किसकी की जमकर तारीफ

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :20 Apr 2026 8:03 AM
विज्ञापन
Punjab Kings in IPL

पंजाब किंग्स (Photo: PTI)

PBKS vs LSG: Punjab Kings ने धुआंधार बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाया और Lucknow Super Giants को 54 रन से आसानी से हरा दिया. पढ़ें मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा.

विज्ञापन

PBKS vs LSG: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा कि प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की साझेदारी शानदार रही. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 182 रन जोड़कर मैच पूरी तरह पलट दिया. प्रियांश ने 93 रन और कोनोली ने 87 रन की दमदार पारी खेली. इसी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत Punjab Kings ने Lucknow Super Giants को 54 रन से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी.

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि दोनों के बीच भागीदारी शानदार रही, कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे. तेज गेंदबाजों को बैक-फुट पर जाकर सीधे शॉट मारना. बीच के ओवरों में दोनों ने जिस तरह का संयम दिखाया, वह जबरदस्त था. उन्होंने कहा कि मैं कूपर और आर्य से बात कर रहा था, मैंने कहा कि चलो देखते हैं कि सबसे ज्यादा छक्के कौन मारता है. इनाम के तौर पर मेरा बल्ला मिलेगा. सुनने में शायद अजीब लगे. लेकिन उम्मीद है कि इससे हम सबको खुशी मिलेगी.

खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से खेलने देना चाहिए : अय्यर

आगे अय्यर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि जब आप खिलाड़ियों को अपनी मर्जी से खेलने देते हैं तो वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं. यही हमारा मूलमंत्र है. मैं उन्हें यह नहीं बताता कि उन्हें अपनी पारी कैसे खेलनी है. उनका अपना एक तय तरीका होता है. कोच रिकी पोंटिंग मैच से ठीक पहले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं, मैं भी अपनी तरफ से कुछ बातें कहता हूं. फिर लड़के मैदान पर उतरकर अपना कमाल दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें : PBKS vs LSG: इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर कर पंजाब ने LSG को 54 रनों से रौंदा

उन्होंने कहा कि हमारी टीम के ज्यादातर गेंदबाज इंटरनेशनल लेवल के हैं और काफी अनुभवी हैं. हम खास बल्लेबाजों के खिलाफ पहले से प्लान बनाकर चलते हैं, बस उसे मैदान पर सही तरीके से लागू करना जरूरी होता है. साथ ही खिलाड़ियों को हर हाल में सतर्क रहना चाहिए, लापरवाही की कोई जगह नहीं होती.

Punjab Kings टॉप पर

Punjab Kings ने 6 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है, वहीं Lucknow Super Giants की लगातार तीसरी हार हो गई.

पंजाब किंग्स ने बड़ा स्कोर खड़ा किया

पंजाब किंग्स ने 7 विकेट पर 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में  एलएसजी 20 ओवर में 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी. कप्तान ऋषभ पंत ने 43, ऐडन मारक्रम ने 42, मिचेल मार्श ने 40 और आयुष बडोनी ने 35 रन बनाए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola