#PAKvsSA : दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर शृंखला 2-0 से जीती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 4:39 PM
केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. पाकिस्तान के 41 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाकर जीत दर्ज […]
केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली.
पाकिस्तान के 41 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 9.5 ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाकर जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं शृंखला जीती है. टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट छह विकेट से जीता था.
तीसरा और अंतिम टेस्ट जोहानिसबर्ग में शुक्रवार से खेला जाएगा. शनिवार को क्षेत्ररक्षण करते हुए ऐडन मार्कराम की जांघ पर चोट लगी थी, जिसके कारण वह आज पारी का आगाज करने नहीं उतरे.
इसे भी पढ़ें…
IndvsAus सिडनी टेस्ट: चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर, शृंखला जीतने के करीब भारत
मार्कराम की जगह उतरे थ्यूनिस डि ब्रुइन ने मोहम्मद अब्बास पर चौका जड़ा, लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान सरफराज अहमद को कैच दे बैठे. मोहम्मद आमिर ने इसके बाद लगातार दो गेंद पर वाइड और नोबाल से 10 रन लुटाये.
हाशिम अमला को दायीं बांह में आमिर की गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा. सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने हालांकि नाबाद 24 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी. कप्तान फाफ डु प्लेसिस तीन रन बनाकर नाबाद रहे.
इसे भी पढ़ें…
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, हम मैच ड्रॉ कराने के लिए खेलेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










