टेनिस चैंपियनशिप के डबल्स मुकाबले में नजर आये महेंद्र सिंह धौनी, डबल्स में आजमाया हाथ
Updated at : 27 Nov 2018 11:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने गृहनगर रांची में हैं. हालांकि टीम अभी आस्ट्रेलिया दौरे पर है जिसे कुछ दिनों में उन्हें ज्वाइंन करना है. धौनी क्रिकेट के अलावा कई खेलों के शौकीन हैं, जिसमें फुटबॉल और कबड्डी के प्रति उनकी दीवानगी जगजाहिर है. लेकिन इस बार उनकी […]
विज्ञापन
रांची : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने गृहनगर रांची में हैं. हालांकि टीम अभी आस्ट्रेलिया दौरे पर है जिसे कुछ दिनों में उन्हें ज्वाइंन करना है. धौनी क्रिकेट के अलावा कई खेलों के शौकीन हैं, जिसमें फुटबॉल और कबड्डी के प्रति उनकी दीवानगी जगजाहिर है. लेकिन इस बार उनकी दीवानगी टेनिस के प्रति दिखी है और वे रांची के जेएससीए स्टेडियम में टेनिस खेलते नजर आये हैं.
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी आज सुबह 8.30 बजे जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप में खेलते नजर आये. वे प्रतियोगिता के डबल्स में हिस्सा ले रहे हैं. ये प्रतियोगिता सोमवार को जेएससीए स्टेडियम स्थित टेनिस अकादमी में शुरु हुई. इसका समापन 30 नवंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




